उत्तर प्रदेश। सीतापुर में आज मछली का पकड़ने गए 3 बच्चे डूब गए। एक तैरकर बाहर निकल आया। सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद 3 बच्चों का शव बाहर निकाल लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर मथुरा थान क्षेत्र के कनरखी गांव के चार बच्चे आपस में दोस्त थे। चारो रविवार को शारदा नदी के सहायक नहर में मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछली पकड़ते समय चारो गहरे पानी में चले गए। चारो डूबने लगे। एक लड़का तैरकर किनारे निकल आया। बाकी तीन लड़के डूब गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।