मेरठ. जनपद में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्याम नगर में इंडियन गैस एजेंसी पर एक व्यक्ति ने रविवार सुबह छह बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

लोहिया नगर निवासी 50 वर्षीय रईस ने आत्महत्या क्यों की है, पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।