मेरठ. मेरठ में सोमवार रात थापरनगर स्थित मकान में भीषण आग लग गई। यह मकान पिछले कई साल से बंद पड़ा था। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ी मौके पर पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से मकान जलने के साथ आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गईं।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापरनगर निवासी आशुतोष अग्रवाल गुरुग्राम में इंजीनियर हैं। जबकि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। पड़ाेसियों ने बताया की कई साल से यह मकान बंद पड़ा है। सोमवार रात मकान में आग लग गई। देखते ही ही देखते मकान भीषण आग की लपटों में घिर गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया की मकान में सामान भी नहीं मिला। खिड़की टूटी हुईं थी। ऐसे में चोरी के बाद आग लगाने की आशंका है।
आग की घटना के बाद आसपास के पड़ोसी भी सहम गये। थापरनगर रिहायशी इलाका है। आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी घर छोड़कर बाहर आ गए। पाास के दो मकानों की दीवारों में दरार पड़ गई। एक गोदाम की दीवार में भी दरार पड़ गई। पुलिस का कहना है की मकान मालिक के आने के बाद ही नुकसान का पता चल सकेगा।