बांसवाड़ा:प्रदेश में जहां एक ओर बलात्कार के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं इसी बीच खाकी को शर्मसार करने वाली घटना का खुलासा हुआ है। पता चला है कि एक कानून की रखवाला एक पुलिसवाला ही कई सालों से एक महिला की आबरू को तार तार कर रहा था। हैरान कर देने वाला यह मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है। यहां शादीशुदा महिला से रेप के आरोप में आनंदपुरी थाने के ASI पर बड़ी कार्रवाई हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में महिला सबूतों के साथ बांसवाड़ा एसपी से मिली। वहीं इसके बाद महिला की लिखित शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बांसवाड़ा SP राजेश कुमार मीणा ने ASI अरविंद पाटीदार को सस्पेंड कर दिया है। SP के आदेश पर ही कुशलगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। आदेश के तहत आरोपी ASI निलंबन अवधि में उसकी उपस्थिति घाटोल DSP ऑफिस में देगा।
आरोप है कि आरोपी ASI ने खुद के अवैध संबंधों के साथ महिला को एक शिक्षक के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।
दरअसल, अवैध संबंधों की शुरुआत ASI के कुशलगढ़ पुलिस चौकी में तैनात रहते हुए हुई, जब 2011 में महिला और उसके पति के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला चौकी गई तो उसकी मुलाकात आरोपी पाटीदार से हुई। जांच के बहाने ASI उसके घर गया।
वहां चाय पीते हुए चक्कर खाकर गिरी पीड़िता के साथ आरोपी पाटीदार ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वह चौकी गई तो पाटीदार ने उसे बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद में डरी हुई महिला को उसके पति से दूर होने का दबाव बनाया। आरोपी से लगातार नजदीकी बढ़ने से महिला का उसके पति और परिवार से मोहभंग होता गया।