छपरा। बिहार के छपरा में रहने वाले एक सिरफिरे आशिक ने अपनी विवाहिता प्रेमिका को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी। प्रेमी अपनी प्रेमिका को भुला नहीं पा रहा था इसलिए उसने ऐसा एक बार नही बल्कि दो बार अपनी प्रेमिका की शादी तुड़वा दी।
प्राप्त के अनुसार जिले के पानापुर प्रखंड में एक युवक नीरज अपने नानी गांव में रहता था उसी गांव में एक बबीता नाम की लड़की भी रहती थी। एक दिन इन दोनों में मुलाकात हुई तथा फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। धीर धीरे दोनों में प्यार बढ़ने के साथ काफी गहरा होता गया। लड़की के पिता को भनक लगी और उसने लड़की की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी और कुछ दिन बाद शादी भी कर दी।
कुछ दिन बीतने पर नीरज को अपना प्यार ना मिलने के कारण बहुत परेशानी होने लगी और उसने बबीता को पाने के लिए अपनी कोशिश शुरू कर दी। नीरज लड़की के ससुराल का पता लगाकर लड़की के ससुराल में पहुंच गया। वहां पर उसने ऐसी आपत्तिजनक बात कही जिससे नाराज होकर ससुराल वाले गुस्से में आग बबूला हो गए और बबीता को अपने घर से निकाल दिया। बबीता अपने मायके आ गई और अपने माता-पिता के साथ ही रहने लगी। पिता ने अपनी बेटी की दूसरी शादी गोपालगंज जिले में कर दी। नीरज को इस बात का पता लगा तो वह फिर आग बबूला हो गया। वह फिर पता निकल कर बबीता के ससुराल पहुंच गया और सब को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस बात से ससुराल पक्ष डर गया। फिर उन्होंने भी बबीता उसके मायके भेज दिया
इस बात से लड़की के मायके वाले बहुत दुखी हो गए फिर उन्होंने यह बात पंचायत में रखी। पंचायत में नीरज के साथ उनके परिवार वालों को बुलाया गया। पंचायती में सब की रजामंदी से नीरज और बबीता ने एक दूसरे स्वीकार किया। तथा दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई।