मेरठ। एक युवक ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दे डाली। शहर में घंटाघर स्थित एक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील डालकर पुलिस को गाली दी। पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी ने पुलिस को गाली देते हुए इंस्टाग्राम पर रील वायरल की थी। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसमें एक युवक संगीत की धुन में डायल-112 को गाली देकर चुनौती देता नजर आ रहा था। आरोपी के खिलाफ दारोगा अभय यादव की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लिसाड़ी गेट के तारापुरी निवासी आरोपी अरशद पुत्र खालिद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर पुलिस ने आरोपी की जमकर आवभगत की। जिसके बाद वह लंगड़ाता हुआ नजर आया। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।