मेरठ. मेरठ में मंगलवार को 15 दिन बार फिर से अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर अभियान चलाया। नगर निगम ने नौचंदी, ढबाई नगर, थाना रोड और करीम नगर के पास अतिक्रमण हटवाया। लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन नगर निगम की टीम ने एक नहीं सुनी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद पूरे प्रदेश भर में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन और निगम अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की। मेरठ में 15 दिन पहले शहर के तमाम व्यापारी मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिले। जहां व्यापारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि शहर में पार्किंग नहीं है। वाहन कहां पार्क करें। बाजारों में पुलिस और प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। जिसके बाद अभियान थम गया था।

डीएम दीपक मीणा ने नगर निगम, थाना पुलिस, प्रशासन को निर्देश दिए हैं की शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था में परेशानी होती है। ऐसे स्थानों पर लगातार कार्रवाई की जाए।