लखनऊ. सपा संस्थापक और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार सुबह अखिलेश यादव ने अपने पिता की अस्थियों का संचयन और पिंडदान किया।

उन्होंने कहा कि पिता के जाने का दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज पहली बार लगा… बिन सूरज के सवेरा उगा।

उन्होंने बुधवार सुबह पिता की चिता के दर्शन किए। इस दौरान वह बहुत गंभीर नजर आ रहे थे। उनके साथ उनके परिवार व गांव के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए देश के सभी बड़े राजनेता आए थे। भाजपा, कांग्रेस और दक्षिण के राज्यों के मुख्यमंत्री व प्रमुख नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

उड़ीसा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस तरह सपा संरक्षक को श्रद्घांजलि दी।

मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा… नेताजी का नाम रहेगा… और नेता जी अमर रहे के नारे उनके समर्थक लगाते रहे