नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौघरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कईं मुद्दों पर चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जयंत चौघरी के आवास पर पहुंचकर चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी। चौधरी अजित सिंह के साथ बिताए समय का अखिलेश यादव ने स्मरण भी किया और भविष्य में उत्तर प्रदेश की उभर रही सकारात्मक सम्भावनाओं पर चर्चा की।