मेरठ। 10 जून को जुमे की नमाज के बाद वेस्ट यूपी में सहारनपुर में विवाद की स्थिति बनी थी। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी घटनाएं हुई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। अबकी बार जोनल सेक्टर और सब सेक्टर व्यवस्था भी लागू की जाएगी। धारा 144 लागू रहेगी। वही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पश्चिमी यूपी में जुमे की नमाज को लेकर एक बार अभी से अलर्ट घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज व कई तरह की अपील के बाद यह एहतियात बरती जा रही है। विवादित बयान के विरोध पर पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद प्रदेश में कई जगह पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कई जिलों में उपद्रव हुआ था। पुलिस और उपद्रवियों के बीच भिड़ंत भी हुई थी। कई जगहों पत्थरबाजी हुई, जिसमें पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट डालने वाले फेसबुक अकाउंट पर बैन लगाया जा रहा है। कई लोगों को पुलिस ने चेतावनी भी दी कि अगर विवादित पोस्ट डाली तो मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।

10 जून को जुमे की नमाज के बाद वेस्ट यूपी में सहारनपुर में विवाद की स्थिति बनी थी। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी घटनाएं हुई थी। हालांकि वेस्ट यूपी शांतिपूर्ण रहा था। इस सप्ताह भी जुमे की नमाज को लेकर अब शासन की ओर से पुलिस प्रशासन को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

अबकी बार जोनल सेक्टर और सब सेक्टर व्यवस्था भी लागू की जाएगी। धारा 144 लागू रहेगी। वही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पीएसी और आरएएफ को बुलाने के लिये चिट्ठी लिखी है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार लोगों से बात कर रहे है।