अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए अलीगढ़ में उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। रविवार को लखनऊ में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी: अमित शाह अतरौली पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी। प्रदेश का विकास किया।

उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है। बाबूजी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबूजी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नहीं थे। लेकिन उनको उनके उम्र के साथ-साथ युवाओं का भी साथ मिला। वह हमेशा भाजपा के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

कल्याण सिंह के बेटे को शाह ने दी सांत्वना पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह को देख कल्याण सिंह के बेटे फफट कर रो पड़े। इस दौरान शाह ने उन्हें गले से लगाकर सांत्वना दी। श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतरौली के एनेक्सी भवन में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

एनेक्सी भवन में जनता दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर कल्याण सिंह की शव यात्रा स्टेडियम से होती हुई अतरौली के एनेक्सी भवन पहुंच गई है। यहां जनता दर्शन के लिए दो घंटे तक पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन करने को हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में आज गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। रविवार को लखनऊ में अंतिम दर्शन के लिए शाह नहीं पहुंच पाए थे। गृहमंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।