करनूल। आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में रविवार सुबह बस-ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लागे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वेलदुर्ती मंडल के मदारपुर गांव की है। भिड़त इतनी भीषण थी कि यात्रियों से भरी बस टक्कर के बाद पलट गई। घायलों को नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को विशाखापट्टनम के अराकू के पास अनंतगिरि में 20 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हुए थे।