नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को ऐसे ही नहीं फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और साथ ही एक-दूसरे की केयर भी। विराट को एक परफेक्ट पति का उदाहरण माना जाता है और कई बार वह इसे प्रूव भी कर चुके हैं। अब इसी बीच विराट का नया वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपके मुंह से भी निकलेगा कितना क्यूट है यार। विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

क्या है वीडियो
वीडियो में आप देखेंगे कि अनुष्का, स्टेडियम में बैठी हैं और नीचे ड्रेसिंग रूम में विराट बाकी प्लेयर्स के साथ हैं। वह बाहर की तरफ आते हैं और ऊपर झांकने की कोशिश करते हैं। वह जिस तरह से पूरी कोशिश करते हैं अनुष्का को देखने की उससे आपके चेहरे पर स्माइल जरूर आएगी। फैंस विराट की तारीफ कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि विराट जैसे बहुत कम होते हैं। किसी ने लिखा कि लोग इन्हें कितना ट्रोल करते हैं, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं।

अनुष्का की फ्लाइंग किस
विराट ने आज भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान वनडे में अपना 50वां शतक पूरा कर लिया है। इस वर्ल्ड कप में उनका तीसरा शतक है। विराट की सेंचुरी पूरे होते ही अनुष्का ने स्टेडियम से उन्हें फ्लाइंग किस की। विराट ने भी ग्राउंड से ही उन्हें फ्लाइंग किस की। दोनों का यह मोमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा
कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही है कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। विराट और अनुष्का दूसरे बेबी के पैरेंट्स बनने वाले हैं। इतना ही नहीं हाल ही में अनुष्का और विराट का एक वीडियो वायरल हुआ जिसको देखकर कयास लगाए गए कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। फैंस को उनका बेबी बंप नजर आया। हालांकि अभी तक विराट और अनुष्का की तरफ से इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है।