जमुई। बिहार के जमुई में पति के बहू संग अवैध रिश्तों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया. उसे उसके पति, बहू और बेटे ने इतना प्रताड़ित किया कि महिला अपनी बेटियों के घर जाकर रहने लगी. बीच-बीच में वो ससुराल लौटती थी. इस बीच एक दिन जब वो बेटी के घर से वापस ससुराल आई तो उसने एक बार फिर से पति के बहू संग अवैध रिश्तों का विरोध किया. इस बात पर दोबारा उसकी पिटाई हुई तो महिला ने तंग आकर अपनी ही जान दे दी. उसने सुसाइड कर लिया.

सास ने पति और बहू से तंग आकर किया सुसाइड
बालियोडीह गांव में रहने वाली 55 साल की संपतिया देवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस उम्र में आकर उसने सुसाइड कर लिया। इसके पीछे वजह उसका पति बालदेव यादव और बहू का रिश्ता बना।

ससुर के साथ बहू का अवैध संबंध
10 साल से बालदेव यादव का बहू के साथ नाजायज रिश्ता था। वो हर रात उसके बेडरूम में जाता था। हालांकि बेटा इसे लेकर चुप था। लेकिन संपतिया देवी इसका विरोध करती थी।

मारपीट का होती थी शिकार
जब भी वो इसका विरोध करती थी तो उसके साथ पति मारपीट करता था। एक वक्त तो ऐसा आ गया कि वो अपनी बेटी ललिता के पास रहने चली जाती थी।

संपतिया को खूब किया गया प्रताड़ित
हाल ही में एक बार जब संपतिया घर लौटी तो तस्वीर पहले की ही तरह था। ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध कायम था। जिसका विरोध उसने किया। लेकिन फिर से उसकी पिटाई की गई।

महिला ने जहर खा दे दी जान
संपतिया देवी तंग आकर जहर खा लिया और अपनी जान दे दी। जिसके बाद बालदेव , बहू और बेटा तीनों फरार हो गए। वहीं बेटी ने तीनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।