ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम का पहला अक्षर हमारे जीवन के हर एक पहलू को प्रभावित करता है। हिंदू धर्म में कुंडली के अनुसार ही बच्चे का नामकरण संस्कार किया जाता है। आपने कई लोगों को ऐसा कहते सुना होगा कि किसी व्यक्ति की शादी के बाद किस्मत खुल गई वो अचानक से तरक्की करने लगा। ज्योतिष की मानें तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शादी के बाद पति-पत्नी के ग्रह-नक्षत्र एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं 4 ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोगों की शादी के बाद किस्मत चमकने के आसार रहते हैं।

F अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती होते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी इन्हें सफलता नहीं मिल पाती। लेकिन शादी के बाद इनकी किस्मत चमकने के आसार रहते हैं। माना जाता है कि इनका पार्टनर इनके लिए लकी साबित होता है। शादी के बाद इन्हें सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होने के आसार रहते हैं।
H अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल के साफ माने जाते हैं। ये अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते हैं। इनका भाग्य शादी के बाद उदय होता है। विवाह के बाद ये सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं। इन्हें बेहद ही चाहने वाला लव पार्टनर मिलता है।

M अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी मेहनती होते हैं। ये मेहनत करके जो चाहे वो हासिल कर सकते हैं। समाज में ये अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। लेकिन इनकी असली किस्मत शादी के बाद खुलती है। ये विवाह के बाद दौलत-शौहरत सबकुछ हासिल करते हैं।

P अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी मेहनती और कर्मशील होते हैं। लेकिन इन्हें सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन शादी के बाद इन्हें इनके प्रयासों का फल मिलने लगता है। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।