आदित्यपुर. अभी तक आपने आपने एसपी को अपने कनिष्ठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करना सुना होगा। लेकिन जब कोई जूनियर अधिकारी एसपी को ही कारण बताओ नोटिस भेज दें तो मामला कुछ अलग हो जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया, जब आरआइटी थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक शुभंकर सिंह ने सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश को ही कारण बताओ नोटिस भेज दिया।

शुभंकर सिंह ने कहा कि वह अपने सीनियर अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर करने के लिए हाईकोर्ट जाना था। इसे लेकर एसपी आनंद प्रकाश से मार्च में अवकाश के लिए अनुमति मांगी थी। 28 मार्च 2022 को एसपी आनंद प्रकाश ने सहायक अवर निरीक्षक को जवाब भेजा कि आपके द्वारा कारण स्पष्ट नहीं किया गया कि आप वरीय अधिकारियों पर उच्च न्यायालय में मामला क्यों दर्ज कराना चाहते हैं।

पांच महीने इंतजार करने के बाद एक बार फिर एएसआइ ने मामला दर्ज कराने के लिए अवकाश का अनुमति प्रदान नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का मांग की है। उधर, सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि एएसआइ शुभंकर सिंह का पत्र मिला है। इस मामले को देख रहे हैं। नियमानुकूल निर्णय लिया जाएगा।

1.कुलदीप द्धिवेदी : डीआइजी

2. असीम विक्रांत मिंज : डीआइजी

3. राजीव रंजन : सेवानिवृत डीआइजी

4: चंदन कुमार सिन्हा:पूर्व एसपी

5. कार्तिक एस: पूर्व एस पी

6. आनंद प्रकाश : एसपी सरायकेला

7. राज कुमार लकड़ा : पूर्व एसपी पाकुड़

8. रिर्चड लकड़ा: सेवानिवृत्त पाकुड़ एसपी

9. अजय लिंडा : कोल्हान डीआइजी

10 .चंदन कुमार झा : पाकुड़ के एसडीपीओं

11. अखिलेश झा : डीआइजी तत्कालीन दुमका

12. अविनाश कुमार : सरायकेला पूर्व एसडीपीओं

13. सियाशरण प्रसाद: चांडिल

14. अरूण कुमार राय: पूर्व पुलिस निरीक्षक, सार्जेंट मेजर, सरायकेला

15. हरि सिंह बारी: पूर्व पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी सार्जेंट मेजर पाकुड़

16 . नरेंद्र पासवान: पुलिस निरीक्षक तत्कालीन जिला बल पाकुड़

17. किशोर तामसोय: डीआइजी कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर