भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके पास कमाई का कोई संगठित जरिया नहीं होता है। इसके अलावा इन कामगारों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार इन श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बनवा रही है। इस कार्ड के कई फायदे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा उनको सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। कई ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में सरकार ने पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। वहीं अगली किस्त भी जल्द ही आने वाली है। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द कुछ जरूरी कामों को कर लेना चाहिए। वरना आपके खाते में दूसरी किस्त आने में दिक्कत हो सकती है।

* अगर आपने अपने बैंक में केवाईसी नहीं करा रखी है, तो आपके खाते में पैसे ट्रांसफर होने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द बैंक में विजिट करके अपनी केवाईसी करवा लेनी चाहिए।

* केवाईसी करवाने के लिए आपको बैंक में जाकर पैन और आधार कार्ड जमा करना होगा। इसके अलावा आपको अपने बैंक से मोबाइल नंबर को भी लिंक कराना होगा।

* ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में जल्द ही दूसरी किस्त आ सकती है। चुनाव रिजल्ट आने के बाद सभी ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में दूसरी किस्त को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ऐसे में इसका फायदा लेने के लिए आपको जल्द से जल्द ये काम कर लेना चाहिए।

* ई-श्रम कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।