भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एक के बाद एक बेहतरीन SUVs मार्केट में लॉन्च कर रही है। लेकिन, इसकी दमदार SUV महिंद्रा थार का मार्केट में अलग ही क्रेज है। महिंद्रा थार भारतीय बाजार के लाखों ग्राहकों पर राज करती है। लेकिन, इन लवर्स के लिए एक बुरी खबर है। जी हां, क्योंकि कंपनी ने महिंद्रा थार से एक बेहतरीन फीचर को गायब कर दिया है, जिससे अब ऑफ-रोडिंग करने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कतें फेस करनी पड़ सकती हैं। आइए इसके बारे में जरा डिटेल से जानते हैं।

आपको बता दें कि भारत में महिंद्रा थार एसयूवी की उच्च मांग के बावजूद कंपनी ने इसे अपडेट किया था। इस बार कंपनी ने थार के न्यू अपडेट में कुछ वैरिएंट्स से एक फीचर को हटा दिया है, जिससे हर ग्राहक खुश नहीं होगा। इससे एसयूवी की ऑफ-रोडिंग क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिंद्रा ने थार के मैकेनिज्म में बदलाव किया है। महिंद्रा अब थार के सभी वैरिएंट्स को मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ पेश नहीं करेगी। लॉकिंग डिफरेंशियल अब केवल SUV के टॉप-स्पेक ‘LX’ ट्रिम लेवल में ही पेश किया जाएगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस लॉकिंग डिफरेंशियल फीचर का गाड़ी में क्या यूज होता है, तो आपको बता दें कि ये व्हील्स में ट्रैक्शन की कमी का पता लगाता है। साथ ही इससे व्हील्स को पावर मिलती है। मान लीजिए कि आपकी गाड़ी कहीं कीचड़ में फंस जाती है, तो ऐसे समय में यह मदद करता है। जी हां, मान लीजिए कि आपकी कार के पिछले दोनों व्हील्स कीचड़ में फंस गए हैं और वह स्लिप हो रहा है, तो उस समय यह लॉकिंग डिफरेंशियल फीचर उस व्हील्स को ज्यादा पावर देगा। इससे आपकी गाड़ी आसानी से बाहर निकल जाएगी। यह फीचर ऑफ रोडिंग के दौरान काफी काम आता है।