बरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय में शुक्रवार को बगैर मास्क के बैंक में आए एक युवक को गार्ड ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बिना मास्क पहने आने के बाद गार्ड और ग्राहक में के बीच कहासुनी के बाद गुस्साएं गार्ड ने दुनाली बंदूक से गोली मार दी।

सूत्रों ने बताया कि नॉर्थ रेलवे कॉलोनी निवासी राजेश कुमार राठौर (35) टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर हैं। वह शुक्रवार सुबह को सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में अंदर घुस गये। जिस पर गार्ड से उनकी कहासुनी हुई।
इसके बाद वह लौट आये। बताया गया है कि वह दोबारा फिर बैंक के अंदर बगैर मास्क जा रहे थे तो सुभाषनगर के रहने वाले गार्ड केशव कुमार ने उन्हें टोका। दोनों के बीच कहासुनी के बीच गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से राजेश को गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गार्ड केशव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।