रिजर्व पुलिस लाइंस में एडीजी मेरठ जोन व एसएसपी अभिषेक यादव ने अपने हाथों से अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को खाना सर्व कर बड़े खाने की परंपरा को निभाया। उसके बाद उन्होंंने सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। जिला जज सहित एसपी सिटी, एसपी देहात आदि पुलिस अधिकारी बड़े खाने की परंपरा में शामिल हुए।
पुलिस कर्मियों को संबोधित करते एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल।
पुलिस विभाग में वर्षो से बड़े खाने की परंपरा चली आ रही है। परंपरा के तहत पुलिस विभाग का प्रत्येक छोटा बड़ा अफसर साथ बैठकर खाना खाता और खिलवाता है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल सोमवार रात रिजर्व पुलिस लाइंस पहुंचे। पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों के लिए परंपरागत बड़े खाने का आयोजन किया गया था। विशेष अतिथि के तौर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चवन प्रकाश मौजूद थे। सर्वप्रथम एडीजे राजीव सभरवाल व एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने हाथों से खाना सर्व कर बड़े खाने की पुलिस परंपरा को निभाया।
इसके पश्चात अधिनस्थों ने एडीजी, एसएसपी व जिला जज को अपने हाथों से खाना सर्व किया। तीनों आला धिकारियों ने अन्य पुलिस कमियों के साथ बैठकर खाना खाया। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि पुलिस विभाग की इस परंपरा का निर्वहन वर्षो से किया जा रहा है। यह परंपरा इस बात की याद दिलाती है कि कार्य के सापेक्ष प्रत्येक पुलिस कर्मी निष्ठा समान होती है। कोई भी पुलिस कर्मी पद में बड़ा हो या छोटा लेकिन उसका कार्य समान रूप से महत्वपूर्ण होता है।