मेरठ के कंकरखेड़ा में डाबका गांव के नजदीक भाजपा नेता संजीव गोयल सिक्का के भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने भाजपा नेता के भांजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात मंत्री भी थाने में पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी की। मृतक ऋषभ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता बैंक में मैनेजर हैं। अपने परिवार में ऋषभ इकलौता बेटा था।

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित डाबका गांव के पास एक तेज रफ्तार आई 20 कार हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही थी। कार में माधवपुरम निवासी तीन युवक मौजूद थे। कार ऋषभ जैन पुत्र संजय जैन निवासी माधवपुरम चला रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। चालक ने अचानक हैंड ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ऋषभ की मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों युवक चिराग सिंघल पुत्र विकास सिंघल निशांत गोयल पुत्र अमर चंद्र गोयल निवासी सेक्टर 1 माधवपुरम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल युवकों को राहगीरों ने पुलिस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ऋषभ को मत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरगर मोर्चरी भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।