एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक विवाहिता ने अपने पति ही नहीं बल्कि ससुर और देवर पर भी सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की बीमारी की बहाना बनाकर पति, ससुर और देवर कार से एटा ले गए। यहां बीच रास्ते में उसे नशीली चाय पिला दी। इसके बाद देवर और ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कार के बाहर खड़े पति ने भी उसकी कोई नहीं सुनी, बल्कि उसके साथ अप्राकृति कृत्य किया। पीड़िता थाने पहुंची तो वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद उसकी शिकायत दर्ज हो सकी।

थाना सकीट में एक महिला ने अपने ससुर, देवर और पति पर कार में दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की कई बार गुहार लगाई, लेकिन दर्ज नहीं किया। तब अदालत की शरण ली गई। महिला का आरोप है कि ससुर, देवर और पति बुलेरो कार में बिठाकर 10 मार्च 2023 को ससुराल से लेकर आए। पीड़िता को बताया कि उसके पिता की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है और एटा अस्पताल में भर्ती हैं। जब वो एटा आ गई तब बताया कि अब हालत में सुधार है और घर ले गए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि सकीट रोड स्थित गांव सकतपुर के पास कार को रोक लिया और उसे नशीली चाय पिलाई। इसके बाद वो बेहोश हो गई, जब होश आया तो देखा कि देवर कार में उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और पति व ससुर कार के बाहर खड़े थे। किसी तरह से देवर को धक्का-मुक्की करके हटाया तो ससुर आ गए और खिड़की बंद कर दुष्कर्म किया। वो चीखती चिल्लाती रही लेकिन पति ने भी बेशर्मी की हदों को पार करते हुए उसकी मदद नहीं की।

ससुर कार से निकले तो पति आ गया। उसने अप्राकृति कृत्य किया। इस दौरान पीड़िता की चीख-पुकार सुन ग्रामीण कार की ओर आने लगे। उनको देखकर आरोपियों ने पीड़िता को पटरी पर फेंक दिया और तीनों वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से वो किसी तरह थाने तक पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, मामले की जांच की जा रही है।