आजकल लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया है, जिससे बार-बार बीमारी पकड़ लेती है। हड्डियां भी कमजोर हो गई हैं, जिससे हर वक्त दर्द और थकान महसूस होती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए विटामिन डी जरूरी है। इसकी वजह से शरीर आसानी से कैल्शियम इस्तेमाल कर पाता है।
कैल्शियम की कमी ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपेनिया कर सकती है। इससे बचने के लिए दूध, दही, पनीर का सेवन करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई सारी सब्जियों में भी यह मिनरल होता है। इसलिए आपको सिर्फ दूध-पनीर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।
शलजम एक जड़ से निकलने वाली सब्जी है। इसे खाने से फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी मिलता है। यह भारी-भरकम कैल्शियम भी देती है। फूड डाटा सेंट्रल के अनुसार (ref.), महज 100 ग्राम शलजम के अंदर 30 एमजी कैल्शियम होता है।
सरसों के बीज, पत्ते आदि ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं। इनमें भरपूर ताकत और पोषण होता है। गांव-देहात में आज भी इसका काफी सेवन किया जाता है। 100 ग्राम पीली सरसों में करीब 63 एमजी कैल्शियम होता है।
पत्ता गोभी विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर से भरपूर होती है। यह आपके पेट के लिए काफी अच्छी होती है और वजन कम करने में भी मदद कर सकती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ दिल का ख्याल भी रखती है।
यह एक हाई प्रोटीन फूड है, जो शरीर को ताकतवर बना सकता है। ब्रॉकली में कैल्शियम भी होता है, जिससे इसकी कमी को खत्म कर सकते हैं। इसे खाने के बाद विटामिन डी अपना पूरा काम कर पाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों को कैल्शियम का घरेलू स्त्रोत कहा जाता है। यह आयरन, फाइबर और कई सारे विटामिन का खजाना है। जो शरीर की कमजोरी और थकान को बिल्कुल दूर कर देते हैं।