ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से संबंधित बीमारी है, जिसमें प्रभावित व्यक्ति अक्सर अपनी स्थिति से अनजान होता है। ऑस्टियोपोरोसिस में अक्सर लक्षण नजर नहीं आते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण बार-बार फ्रैक्चर होने या हड्डियों से संबंधित अन्य प्रकार की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों के किसी भी प्रकार के रोगों से बचने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

स्लीप एपनिया है नुकसानदायक
स्लीप एपनिया एक गंभीर नींद संबंधी विकार है जहां लोग सोते समय जोर से सांस लेते हैं। गंभीर स्लीप एपनिया वाले मरीजों में नींद के दौरान अचानक मौत और स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है, जो इसे साइलेंट किलर बनाती है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया सबसे आम प्रकार है, जहां आपका वायुमार्ग नींद के दौरान पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो सकता है, जिससे सांस रुक सकती है।

हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
</a