प्राप्त जानकारी के मुताबिक रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह की हालत गंभीर है। मंगलवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अजीत सिंह कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा है। फेफड़ों में तेजी से संक्रमण बढ़ने के कारण अजीत सिंह की स्थिति नाजुक होती जा रही है। समर्थक लगातार उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सक अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। समर्थक लगातार अजीत सिंह के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चौधरी अजीत सिंह बीते पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड गई।