मेरठ. मेरठ जिले में छह साल बाद अचल संपत्ति के सर्किल रेट में वृद्धि की तैयारी पूरी कर ली गई है। नए सर्किल रेट लागू करने से पहले शहर से लेकर गांव तक में सर्वे कराया गया है। कई चरण की जांच-पड़ताल के बाद डीएम ने नए सर्किल रेट लागू करने के संबंध में सहमति प्रदान कर दी है।
जिले में सर्किल रेट में औसतन 25 प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी। सर्किल रेट पर आठ अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का समय निर्धारित किया गया है। सबकुछ सही रहा तो बेगमपुल, डिफेंस कालोनी व हापुड़ अडडा रोड पर जमीन की रजिस्ट्री कराना सबसे महंगा होगा। औसतन कम हुई सर्किल रेट में वृद्धिएआइजी स्टांप वी के तिवारी के अनुसार क्षेत्रवार अचल संपत्ति, वर्तमान रेट व मार्केट रेट की समीक्षा के बाद सर्किल रेट वृद्धि को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है।
कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जहां वृद्धि न के बराबर है। जबकि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां विकास अधिक है और नए प्रोजेक्ट पर भी कार्य चल रहा है, वहां सर्किल रेट में अधिक वृद्धि की गई है। औसतन 20 से 25 प्रतिशत वृद्धि नए सर्किल रेट में की गई।
क्षेत्र वर्तमान रेट वृद्धि का प्रस्ताव
बेगमपुल 70,000 87,500
गंगानगर 26,000 32,500
वेस्टर्न कचहरी रोड 56,000 70,000
साकेत 57,300 71,500
शास्त्रीनगर 37,400 47,000
डिफेंस कालोनी 59,500 74,000
जागृति विहार 24,000 30,000
हापुड़ अडडा 60,000 75,000
मंगल पांडेय नगर 34,700 44,000
बैंक कालोनी 30,300 38,000
बिजली बंबा बाइपास 15,000 19,000
पल्लवपुरम 24,000 30,000
गढ़ रोड, मेडिकल 48,000 60,000
पीएल शर्मा रोड 58,000 72,500
शताब्दी नगर 15,400 19,000
सुपरटेक ग्रीन विलेज 17600 22000
दिल्ली रोड पर डीएन कालेज 63500 82000
मेट्रो प्लाजा के पास 63500 82000
जागरण चौराहा 34700 45000
नोट : सर्किल रेट 18 मीटर चौड़े रास्ते पर प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से हैं।
सर्किल रेट वृद्धि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आठ अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति निस्तारण के बाद सर्किल रेट को लागू कर दिया जाएगा।