मेरठ। जनपद में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। आज फिर से जिले में 48 नए केस मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 171 हो गई है। बताया गया कि छह माह बाद फिर इतनी संख्या में इतने मरीज मिले हैं।
बताया गया कि 16 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, जबकि अन्य मरीज घर ही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं। टीकाकरण भी जरूर कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अगर दोनों डोज लग गई हों तो तीसरा टीका भी लगवा लें। पिछले कुछ दिन से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।