लखनऊ. कोरोना का हमला लगातार जारी है पर रफ्तार धीमी पड़ गई है। लखनऊ शनिवार को 367 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 24 घंटे पहले 509 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। मौजूदा समय में करीब छह हजार सक्रिय मरीज हैं। सबसे ज्यादा अलीगंज में 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिनहट में 57 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं आलमबाग में 43 लोग वायरस की जद में आ गए हैं। वहीं सरोजनीनगर में 31 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं।

24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत की सूचना नहीं है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस घातक है। सावधान रहे हैं। यह तेजी से फैलता है। सर्दी-जुकाम, बुखार व बदन दर्द के लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। इसमें कोताही न बरतें। जरा सी चूक से समस्या गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की लगातार जांच कराई जा रही है। रोजाना 15 हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही है।