हाथरस। ( Hathras Accident News )हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1ः30 बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल कांवडियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एएनआई की खबर के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ज़ोन राजीव कृष्ण ने बताया कि कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।
बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। हादसे में मारे गए लोगां की पहचान नरेश पुत्र रामनाथ उमर, रमेश पुत्र नत्था सिंह, रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह, जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह, विकास पुत्र प्रभु दयाल के रूप में हुई है। एक मृतक कांवडिए की शिनाख्त नहीं हो सकी है।