शामली। 27 मार्च को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकाॅप्टर हिडन गाजियाबाद से होकर करनाल रोड स्थित आरके पीजी कालेज में सुबह 10.45 बजे उतरेगा। वहां से सिटी ग्रीन में सभा को संबाेधित करेंगे। बाद में 11.50 बजे शामली से सहारनपुर के हेलीकाॅप्टर उड़ान भरेगा। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी नामांकन पत्र भरने के लिए कलक्ट्रेट जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल और क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 27 मार्च को सुबह 9:45 बजे यूपी सदन नई दिल्ली से कार में गाजियाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद 10: 45 बजे हेलीकाप्टर से शामली के सिटी ग्रीन पहुंचेंगे। जहां पर 10:45 से 11:45 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे 11: 50 बजे सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।