मेरठ. बुधवार को डीएम दीपक मीणा ने जिला जेल, बाल सुधार गृह और नारी संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। उनके साथ एसएसपी और जिला जज भी थे। तीनों अफसरों ने वहां की व्यवस्थाएं देखी। जेल में उन्हें कुछ कमियां देखने को मिली। जिसके बाद डीएम ने एक निगरानी समिति का गठन करने का आदेश दिया। जो सभी सुधार गृहों की जांच कर उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी।

अफसरों ने जेल और सुधार गृहों में जाकर खाना, पानी और सफाई की व्यवस्था की जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद स्टाफ से भी बात की। उनसे यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। स्टाफ से पूछा कि गर्मी में कितने घंटे बिजली आती है। उनसे पूछताछ करने के बाद स्टाफ रजिस्टर और खर्च के रजिस्टर भी देखा। जिससे आय-व्यय की जानकारी भी मिल सके।

निरीक्षण खत्म होने के बाद डीएम दीपक मीणा ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने बताया कि ये रूटीन इंस्पेक्शन था। कुछ कमियां जिला जेल, बाल सुधार गृह और नारी संप्रेषण गृह में मिली हैं उनको दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों की एक समिति बनाई जाएगी। जो इन सभी होम्स पर नजर रखेगी। समय-समय पर इनकी रिपोर्ट भी देगी।