जहानाबाद| पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी अतुल कुमार के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जहानाबाद के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2019 को थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी कुछ समय तक सब कुछ सही चलता रहा। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, ससुर, जेठ-जेठानी दहेज को लेकर उसे ताना देने लगे।
आरोप है कि 30 जून 2023 को रात करीब 11 बजे जेठ ने उसे चारपाई पर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर सभी लोग भाग गए। दो दिन के बाद घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली ही थी। इसी दौरान ससुर उसके कमरे में घुस आया।
ने आरोप लगाया कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के सभी लोगों ने इज्जत का वास्ता देते हुए मामला शांत करा दिया। इस घटना के दो से तीन दिन बाद उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने सारी बातें परिवार के सामने रखीं, लेकिन किसी ने उसकी बात न मानते हुए उसे धमकाया।
बाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर उसकी चार वर्षीय पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके पहुंचकर अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।