अगर आप हमेशा थकान, कमजोरी, सुस्ती और खून की कमी जैसी समस्याओं का सामना करते हैं, तो अब आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। संभव है आप जो खा रहे हैं, उससे आपको वो सभी जरूरी पोषक तत्व न मिल रहे हों, जो शरीर को ऊर्जा और ताकत देने का काम करते हैं।

टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, अगर हेल्दी डाइट लेने के बाद भी थकान और कमजोरी से पीड़ित रहते हैं, तो आपको अपनी डाइट से हटकर कुछ चीजों को भिगोकर खाना शुरू कर देना चाहिए।

बादाम जैसी रोजाना खाई जाने वाली चीजों को रातभर पानी में भिगोने से उनकी ताकत दोगुनी हो जाती है। क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इन चीजों को भिगोने से इनका पोषण मूल्य बढ़ जाता है। सबसे अच्छी बात इनका ऑक्सालेट और फाइटेट्स निकल जाता है जोकि पोषक तत्वों को पचने से रोकते हैं। चलिए जानते हैं किन-किन चीजों को भोगोकर खाना चाहिए।

खसखस के बीजों में फोलेट, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड का सबसे बढ़िया स्रोत है और इसमें विटामिन बी होता है। यह पोषक तत्व शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। अगर मोटापा से आपका शरीर कमजोर और सुस्त हो गया है, तो इन बीजों का सेवन जरूर करें।

मेथी के दानों में भारी मात्रा में फाइबर होता है, जो आंत की सफाई करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन का बढ़िया स्रोत है। यह शरीर को ऊर्जा और ताकात देने के साथ डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को क्नात्रोल रखने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है।

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। भीगे हुए अलसी के बीजों का सेवन करने से शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। अलसी में फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

बादाम के फायदे किसी से छिपे नहीं है। इन्हें भिगोकर खाने से इनकी ताकत और ज्यादा बढ़ जाती है। कमजोर और पतले लोगों को इनका सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इनके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। भीगे हुए बादाम खाने से याददाश्त बढ़ती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। जब आप किशमिश को रात भर भिगोकर अगली सुबह खाएंगे तो आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहेगी। किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है।