नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन जबरन वसूली के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश इस काम के लिए अपने गिरोह के किशोरों का इस्तेमाल कर रहे थे।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने कुल 8 लोगों को पकड़ा गया है और 6 हथियार बरामद किए गए हैं। गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जबरन वसूली के लिए किशोरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।