मेरठ. आज सोमवार से वेस्‍ट यूपी में लू के थपेड़ों को सामना करना पड़ सकता है। अब पारे के बढ़ने के भी आसार हैं। भीषण गर्मी को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी के आसार बन रहे हैं। तापमान भी 40 डिग्री के पार जा सकता है। शनिवार को आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 54 न्यूनतम प्रतिशत 35 दर्ज किया गया।

ऐसा रहा तापमान

वहीं मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को पारा अधिक रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा था। बता दें कि बुधवार की शाम को आफत बनकर बरसी बारिश के बाद गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी मौसम के साफ रहने के संकेत हैं।

ऐसी रहेगी हवा की गति
शुक्रवार से कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। बता दें कि अप्रैल में सूर्य देव के तेवर तल्ख रहे। मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हवा की दिशा सुबह के समय उत्तर पूर्वी रहने के साथ प्रति घंटा 7/11 किमी और दोपहर से उत्तर पूर्वी गति की प्रति घंटा 7/22 किमी हवा की रफ्तार रहेगी। इसके अलावा आर्द्रता 43 प्रतिशत रहेगी।

मैदानी इलाकों में अगले हफ्ते से चलेगी लू

वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले सप्ताह चलेगी लू। जम्मू कश्मीर में बारिश से राहत मिलने के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी। अगले सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना। इससे पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भी तापमान 40 से ऊपर ही रहा था। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है जबकि अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऊपरी क्षेत्रों में हो सकती है हल्की बर्फबारी। इस बीच माना जा रहा है कि सोमवार से वेस्‍ट यूपी के भी कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। लू चलने की भी आशंका है।