मेरठ। के किठौर थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि भटीपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन विद्युत टावर गिरने से यह हादसा हुआ है। जिसमें चार मजदूर दब कर घायल हुए हैं। आनन-फानन में मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार भटीपुरा में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन बिजली का टावर गिरने से हड़कंप मच गया। टावर की चपेट में आने से चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में मेरठ के मेडिकल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया गया कि भाटीपुरा निवासी मनवीर पुत्र कृपाल सिंह के खेत मे एल एंड टी कंपनी के द्वारा विद्युत टावर का निर्माण चल रहा था। बुधवार को तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा मजदूर टावर निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन टावर अचानक गिर गया। टावर की चपेट में आकर चार मजदूर घायल हो गए।
a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>