अपने घरों से नाराज होकर चली जाने वाली और बेसहारा किशोरियों को अपने चंगुल में फांसकर बेचने वाले गिरोह का रायपुरवा पुलिस ने राज फाश किया है। शुक्रवार रात को एटा से दंपती समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक किशोरी को भी मुक्त कराया है।

अक्तूबर में लापता हुई इस किशोरी के मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में यह गिरोह हत्थे चढ़ गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। डीसीपी सेंट्रल रविंद्र कुमार ने बताया कि अक्तूबर 2022 में रायपुरवा निवासी 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी।

परिजनों ने एक शख्स पर शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन जांच में उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले थे। हालांकि मामले की जांच जारी थी। इस बार पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा और इकबाल उर्फ राजू व उसकी पत्नी चांदनी उर्फ पूजा समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी नाराज होकर घर से चली गई थी। इसी दौरान चांदनी की उस पर नजर पड़ी। उसने उससे बातचीत शुरू कर सांत्वना दी। घरवालों के खिलाफ भड़काया और मदद करने का आश्वासन दिया। किशोरी उसके झांसे में आ गई थी। उसके बाद चांदनी व उसका पति इकबाल उसको लेकर चले गए थे।

इकबाल व चांदनी ने किशोरी को नत्थूलाल को बेचा था। इसके एवज में 50 हजार रुपये लिए थे। पूछताछ में नत्थूलाल ने बताया कि उसने अपने बेटे के लिए किशोरी को खरीदा था। सवाल है कि पुलिस ने उसके बेटे को आरोपी क्यों नहीं बनाया। उच्चाधिकारियों का कहना है कि केस की विवेचना जारी है।

पुलिस तो हाथ पर हाथ धरे बैठी थी। खुलासे के पीछे मुख्य भूमिका पीड़ित किशोरी की है। उसी ने एक दिन अपने परिजनों को किसी तरह फोन कर बताया कि वह एटा में है। तब पता चला कि वह इन आरोपियों के चुंगल में है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस नंबर ट्रेस

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
– इकबाल उर्फ राजू, ग्राम सराय अगहत, थाना नयागांव, जिला एटा
चांदनी उर्फ पूजा, सराय अगहत, थाना नयागांव, जिला एटा
धनपाल, हरेंडी, थाना उसैहत, जिला बदायूं
गुड्डू, गांव भकरौली, थाना उसैहत, जिला बदायूं
हरि सिंह, नई बस्ती भौंती कीलापुर, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर
नत्थूलाल, कलिया काजिमपुर, थाना कुंवरगांव जिला बदायूं