चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से महज कुछ ही घंटे पहले प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने किसानों को ख़रीफ़ 2024 के फसलों के लिए बोनस राशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इसे रक्षाबंधन से पहले किसानों को एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को बोनस दिया गया है। मई, जून और जुलाई में बारिश कम होने के चलते फसलों को नुकसान हुआ था और इस वजह से अब सरकार किसानों को बोनस राशि दे रही है। उन्होंने बताया कि जितने भी किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल में पंजीकृत हैं, उन्हें 2000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस दिया गया है। किसानों का खर्चा बारिश कम होने से बढ़ा है और इसी वजह से भाजपा सरकार ने फैसला लिया कि 2000 रुपे प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा।
सीएम ने बताया कि शुक्रवार को पहली किस्त 5 लाख 20 हज़ार किसानों को जारी की गई है। इसके तहत 525 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश के 8 ज़िलों में पशु चिकित्सक पॉलोक्लीनिक खोलने का भी ऐलान किया गया। सीएम ने कहा कि जो दुग्ध विक्रेता, जिनकी आय 3 लाख वार्षिक हैं, उन्हें दयालु योजना के अंतर्गत लाया जायेगाय़ अगर उनके परिवार में कोई अनहोगी तो उन्हें बीमा के अधीन लाया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नयब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस अपना राजनीति लाभ लेने के लिए हमारी सरकार के प्रति निराधार आरोप लगा रही है। जबकि हमारी सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। दस साल के कार्यकाल में 50 लाख 65 हज़ार 264 मीट्रिक टन फसल एमएमसपी पर ख़रीदी है। सीएम ने कहा कि 14 अन्य फसलें हमारी सरकार एमएसपी पर ख़रीद रही थी, लेकिन अब हमने सभी फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा की है। वहीं, किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा में 20 लाख किसानों को 17 किस्तों में 5790 करोड़ रुपए सीधे खाते में डाले गए हैं।