सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। बीते शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। चांदी भी 0.33 फीसदी तक फिसल गई है। रेटिंग एजेंसी फिच के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को AAA से कम करके AA प्लस करने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के भाव में नरमी आई है। फिच ने इस सप्ताह मंगलवार को अमेरिका की रेटिंग को कम किया और बुधवार को सोने का भाव गिर गया।
एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार की शाम को 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 59522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में शुक्रवार की शाम को गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर शुक्रवार की शाम को 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 72488 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 74037 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.37 फीसदी या 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,976 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1942.91 डॉलर प्रति औंस पर था।
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में शुक्रवार की शाम को तेजी देखने को मिली थी। कॉमेक्स पर शुक्रवार की शाम को चांदी 0.08 फीसदी या 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 23.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी थी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी बढ़कर 23.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी थी।
सोने की कीमतों में इस साल गिरावट देखी जा रही है। साल की शुरुआत में सोने के भाव 60 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर गए थे। अप्रैल-जून की तिमाही में भारत में सोने के आभूषणों की मांग में साल दर साल 8 फीसदी की गिरावट देखी गई है। सोना सस्ता हुआ है।