रायबरेली। रायबरेली जिले में बुधवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। अचानक बदल रहे मौसम से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया है।

इधर, मौसम तल्ख हो रहा था। अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ है। मंगलवार को भी जिले के महराजगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 4० डिग्री सेल्सियस था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।

लालगंज क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गेहूं की पसल बर्बाद हो गई है। वहीं सतांव ब्लॉक क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई है। शहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं।