उत्तर प्रदेश।  संभल हयातनगर थानाक्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला पीला खदाना निवासी नाजिर (25) पुत्र निजामुद्दीन का शव हस्तशिल्प कारखाने में फंदे से लटका मिला।युवक अपने पिता की बीमारी से परेशान था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या की है। भाई सलमान ने बताया कि उनका हस्तशिल्प कारखाना मोहल्ला निवासी शमीम की साझेदारी में अब्बासी कॉलोनी में है। सुबह दस बजे उनका भाई नाजिर कारखाना जाने की बात कहकर घर से गया था। शुक्रवार को छुट्टी के चलते कारखाने में कोई दूसरा कारीगर नहीं था।

दोपहर करीब एक बजे शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो कारखाने की छत से फंदे के सहारे शव लटका था। वहीं थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि परिजनों से जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि युवक अपने पिता की बीमारी से परेशान रहता था। पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक युवक अपने छह भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर का था। मां महताब जहां का रो रोकर बुरा हाल है