Julana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती हो रही है। सबकी निगाहें राज्य की सबसे हॉट सीट जुलाना पर टिकी हैं, जहां से कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। इस सीट पर करीब 75% मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां से योगेश बैरागी को दंगल में उतारा था। पिछली बार इस सीट पर अमरजीत ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। इस साल इस सीट पर बंपर वोटिंग हुई है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा के योगेश कुमार को अब तक 9404 मत मिले हैं। विनेश फोगाट उनसे 2128 मतों से पिछड़ रही हैं। उन्हें अब तक 7276 मत मिले हैं।

जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट 2100 के करीब मतों से पीछे चल रही हैं। भाजपा के योगेश कुमार ने बढ़त बना ली है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शुरुआती रुझानो में जुलाना सीट पर विनेश फोगाट सिर्फ 214 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 4114 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा के योगेश कुमार 3900 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट आगे चल रही हैं।

Exit Poll में क्या है जुलाना सीट का हाल
एक सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना आसान नहीं होगा। पिछले चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही थी। उसे करीब 12 प्रतिशत वोट मिले थे। जेजपी के अमरजीत ढांडा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस चुनाव में जेजेपी कमजोर नजर आ रही थी। ऐसे में विनेश फोगाट अपना पहला चुनाव जीत सकती हैं।