मेरठ. जून में तापमान चढ़ने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों का बुरा हाल है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई थी। यह 38.9 रिकार्ड किया गया। न्‍यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्‍यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मेरठ में बादल और तेज हवा ने मंगलवार को कुछ समय गर्मी से मामूली सी राहत दी थी। इस माह में पहली बार पारा 40 डिग्री से नीचे गिरा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डा. एम शमीम ने बताया कि 17 जून को हल्की और 19 को मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी बारिश का अनुमान है।