मेरठ
. 12 अगस्त को रक्षा बन्धन के अवसर पर जनपद न्यायालय में अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है। मेरठ। इस बार रक्षाबंधन पर मेरठ के न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है। हाईकोर्ट कके अधीन आने वाले सभी न्यायालयों में आगामी 12 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन वाले दिन अवकाश रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला न्यायाधीश मेरठ रजत सिंह जैन ने बताया कि महामंत्री, मेरठ बार एसोसिशन, मेरठ द्वारा प्रस्ताव प्रेषित करते हुए अनुरोध किया गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के लिये जारी वार्षिक कलैण्डर 2022 में दिनाँक 10.07.2022 को ईद उल जुहा (बकरीद) का अवकाश घोषित किया गया है।

उच्च न्यायालय के कलैण्डर में यह व्यवस्था दी गयी है कि यदि रविवार को कोई त्यौहार/राष्ट्रीय अवकाश पड़ता है तो जिला न्यायाधीश, उसके स्थान पर अतिरिक्त दिवस को अवकाश के रूप में घोषित कर सकते हैं। उनके द्वारा दिनांक 10.07.2022 के स्थान पर दिनांक 11.07.2022 या दिनांक 12.08.2022 को रक्षा बन्धन के अवसर पर अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है। इस सम्बन्ध में मेरे द्वारा प्रभारी अधिकारी, सामान्य प्रशासन, जनपद न्यायालय, मेरठ से आख्या आहूत की गयी तथा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु वर्ष 2022 के लिये निर्गत कलैण्डर तथा जिलाधिकारी मेरठ द्वारा वर्ष 2022 के लिये घोषित किये गये अवकाश की सूची का अवलोकन किया गया।

उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु जारी किये गये वर्ष 2022 के कलैण्डर की टिप्पणी संख्या-07 में यह व्यवस्था दी गयी है कि यदि कलैण्डर में वर्णित कोई राष्ट्रीय या अन्य अवकाश द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ता है, तो जनपद न्यायाधीश, उसके स्थान पर अतिरिक्त दिवस को अवकाश के रूप में घोषित कर सकते है। उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु जारी किये गये वर्ष 2022 के कलैण्डर में दिनांक 10.07.2022 का ईद उल जुहा का अवकाश घोषित किया गया है। दिनांक 10.07.2022 को रविवार का अवकाश है। जिलाधिकारी मेरठ द्वारा दिनांक 12.08.2022 का रक्षा बन्धन का अवकाश घोषित किया गया है।

महामंत्री जिला बार एसोसिऐशन मेरठ द्वारा भी रक्षा बन्धन के अवसर पर अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु निर्गत किये गये कलैण्डर 2022 की टिप्पणी संख्या-07 में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 10.07.2022 को ईद उल जुहा (बकरीद) का अवकाश होने के कारण उसके स्थान पर दिनांक 12.08.2022 को रक्षा बन्धन के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश दिवस घोषित किया जाता है। दिनांक 12.08.2022 को मुख्यालय स्थित न्यायालयो/कार्यालयों एवं बाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज (जूडि०) मवाना एवं सरधना के न्यायालयों एवं कार्यालयों में अवकाश रहेगा।