मेष
राशि स्वामी मंगल पंचम भाव में होने से मेष राशि वालों के आज कुछ बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल हो रहा है। लेकिन आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। कामकाज में अधिक भागदौड़ करने की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी और अटके धन की भी प्राप्ति होगी।
वृषभ
राशि का स्वामी शुक्र चतुर्थ लग्न केंद्र में धन और सांसारिक सुख में वृद्धि कारक है। नया वाहन व जमीन खरीदने में सफल होंगे और नया कार्य शुरू कर सकते हैं। साझेदारी में काम करने वालों के लिए आज तनाव बन सकता है। सायंकाल के समय उलझन के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन
आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से द्वितीय भाव में चंद्र ग्रही है। चंद्रमा आज मकर राशि का होकर अष्टम घर में अकस्मात संतान कष्ट और व्यर्थ से मानसिक कलेश हो सकता है। कार्यक्षेत्र के कार्यों में दिनभर भागदौड़ करने के बाद सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरूष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। कार्यक्षेत्र में गप्पेबाजी से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएं।
सिंह
आपकी राशि का स्वामी एकादश लाभ भाव में मिथुन राशि पर परिभ्रमण कर रहा है। चंद्रमा भी आज मकर राशि गत है, एकादश भाव में बड़े भाई को कष्ट व पारिवारिक उलझन पैदा करेगा। कोई नया काम या कॉन्ट्रैक्ट की जल्दबाजी न करें। अपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।
कन्या
आपकी राशि का स्वामी बुध चंद्र ग्रही एकादश भाव में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। लेन देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय धन संबंधित नई जानकारी मिलेगी। पारिवारिक बिजनस करने वालों के लिए धन समृद्धि के संयोग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपको थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी होगी।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ कारक है। वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे और सहमत होंगे। भाग्य का साथ मिलने से सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कई मास से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। सायंकाल का समय मित्रों व परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा।
वृश्चिक
आपकी राशि पर आज चंद्रमा तृतीय का है। शनि-शुक्र पहले से ही राशि पर विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगे और जीवनसाथी के साथ मिलकर नया बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे।
धनु
शनि के पराक्रम के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहा है। पंचम घर में मेष राशि का राहु भी व्यर्थ व्यय कीर्ति का हास कारक है। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना सफल होगी और आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। निवेश करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा।
मकर
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। नौकरीपेशा जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। अधिक मेहनत करने पर निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध मे स्वास्थ्य नरम, चोट आदि का भय बना रहेगा। आपका व्यक्तित्व निखार आएगा और व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी। मकर राशि वाले साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिलेगी।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। लगातार मेहनत करते रहने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन अभी भी संभलकर खर्च करने की आवश्यकता है। व्यापार में पूंजी निवेश के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय व्यापार के साझेदारों तथा भाई बंधुओं से किसी बात पर तनाव हो सकता है।
मीन
आपकी राशि पर मेष का बृहस्पति की विशेष कृपा होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। कारोबार के लिए विदेशी धरती का रुख कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समय पर कार्यों को पूरा करेंगे।