
ज्योतिष शास्त्र की सहायता से आप आने वाले आज को जान कर भविष्य की सही तरह से प्लानिंग कर सकते हैं। जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
क्रोध से दूर रहें अन्यथा पारिवारिक रिश्तों में दूरी आ सकती है। अपनी सोच को बदलें और नए जमाने की परंपराओं को खुले दिल से स्वीकार करें। परिवार पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण आपकी व्यक्तिगत जिंदगी और परिवार को बर्बाद कर सकता है। किसी अवांछित घटना के चलते आपका मान-सम्मान दांव पर लग सकता है।
वृषभ राशि
अपने दिमाग को शांत बनाए रखें, दोस्तों के सहयोग से समस्याओं के जाल को आसानी से काट देंगे। भाई-बहनों के जरिए धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। दूसरे लोग आपके मधुर स्वभाव का गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो लंबे समय के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
मिथुन राशि
आपको कॉम्प्रोमाइज करना पड़ सकता है। परिवार के चलते आपको झुकना पड़ सकता है, जीवनसाथी नाराज रहेगा। एक साथ कई कामों में न उलझें वरन एक बार में एक ही काम करें। मैरिड कपल्स के लिए कल का दिन ठीक नहीं रहेगा। चुप रहने में भी भलाई है।
कर्क राशि
रियल एस्टेट में पैसा निवेश कर सकते हैं। काम का अत्यधिक दबाव आपको गुस्सैल और चिड़चिड़ा बना सकता है। बच्चों पर अपना गुस्सा न निकालें। पारिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलें, सब कुछ अच्छा ही होगा।
सिंह राशि
कल आपको खूब मेहनत करनी पड़ सकती है परन्तु अंत में आप अपनी मंजिल पा ही लेंगे। समस्याओं में उलझें नहीं वरन शांति और धैर्य के साथ सुलझाएं। आज आपको कलीग्स का सहयोग मिलेगा। काम की अधिकता के कारण परिवार के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। फिजूलखर्च भी हो सकता है।
कन्या राशि
कल का पूरा दिन घूमने-फिरने और पार्टी करने में बीतेगा। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट के जरिए पैसा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में उतावलापन न दिखाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। लाइफ पार्टनर की कमेंटबाजी से परेशान होकर घर छोड़ सकते हैं। कुछ नया भी सीखने को मिल सकता है।
तुला राशि
आप अपने दिमाग और सूझबूझ से चुनौतियों को भी अवसर में बदल देंगे। सौम्य व्यवहार के चलते नए दोस्त मिलेंगे जो आपका लंबे समय तक साथ देंगे। अपने अक्ल और कड़ी मेहनत से आप हर जगह कामयाब हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल और रोमांटिक रहेगा।
वृश्चिक राशि
किसी करीबी रिश्तेदार के कारण फिजूलखर्चा हो सकता है। रोमांस की दुनिया से बाहर आएं और व्यावहारिक बनें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से उचट सकता है, जीवनसाथी की मदद से जीवन की सभी कठिनाईयों से पार पा लेंगे। आज नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
धनु राशि
कल का दिन तनाव भरा रहेगा, बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। लव कपल्स एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। मैरिड कपल्स एक बार फिर अपने रिश्ते में गर्माहट और जोश अनुभव करेंगे।
मकर राशि
अपने दिमाग को खुला रखें, बहुत कुछ जानने को मिलेगा। आपका परिवार आपको कोई बड़ा सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहा है। ऑफिस में प्रमोशन हो सकता है। भाई-बहनों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सिंगल लोग अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।
कुंभ राशि
काफी लंबे समय से चला आ रहा रोग ठीक होगा। आज शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं, डूब सकता है। आपका परिवार आपसे नाराज है, उनके लिए कुछ अच्छा करें। उन्हें अनुभव करवाएं कि आप उनसे प्रेम करते हैं। आपका आज का दिन खरीदारी और अन्य गतिविधियों में गुजरेगा।
मीन राशि
अपनी ऊर्जा और अनुभव को बचाकर रखें। सपनों की दुनिया से बाहर आकर ठोस धरातल पर योजनाएं बनाएं। दूसरों के मामले में फिजूल दखलंदाजी न करें। आपको भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी की व्यस्तता के कारण मैरिड कपल्स एक साथ समय नहीं बिता पाएंगे
धमाकेदार ख़बरें
