नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है। पिछले कुछ दिनों की तरह मंगलवार को भी जोरदार ठंड है, हालांकि कोहरे का असर कुछ कम रहा। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरा रहा, लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत इससे सटे हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड का अनुमान व्यक्त किया है। बावजूद इसके दिल्ली में मंगलवार से ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में मंगलवार न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, पालम में 8.9 डिग्री और लोदी रोड में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, सफदरजंग में सामान्य से 1 डिग्री, पालम में 2 तो लोदी रोड में भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब तापमान में वृद्धि होगी। मंगलवार से ठंडे दिन वाली स्थिति भी खत्म होने लगेगी। 21 एवं 22 को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना भी बन रही है। अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने की संभावना है।
वहीं, इससे पहले रविवार की तरह सोमवार को भी दिल्ली में धूप तो खिली, लेकिन ठिठुरन भी बरकरार रही। कई इलाकों में ठंडे दिन वाली स्थिति भी बनी रही। हालांकि कोहरे और ²श्यता के स्तर में सुधार हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार से तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार की सुबह कोहरा कम था। सुबह साढ़े पांच बजे पालम में ²श्यता 500 जबकि सफदरजंग में 1000 मीटर तक दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ-साथ इसमें और सुधार होता गया। सूरज और बादलों की लुकाछिपी में हल्की धूप खिली, जिससे दिल्ली वासियों को ठंड से कुछ राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 95 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस के लिहाज से जाफरपुर और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस की ²ष्टि से नरेला दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके रहे। इसके अलावा पालम और रिज भी ठंड इलाकों में शामिल रहे।