मेरठ. पल्लवपुरम इलाके में बृहस्पतिवार सुबह 24 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब महिला का शव पंखे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले रात में पति ने शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

बिहार के भागलपुर के शोहट्‌टा निवासी सीमा (24 साल) पुत्री प्रयाग पासवान की शादी 3 साल पहले मुंगेर के संगरामपुर निवासी देवा के साथ हुई थी। देवा मेरठ में पत्नी सीमा के साथ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में पल्लव टावर में किराए पर रह रहा है। दंपती के डेढ़ साल का एक बेटा दिव्यांशू है। महिलाा का पति प्राइवेट नौकरी करता है।

बृहस्पतिवार सुबह सीमा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने कमरे में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पति देवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला के पति ने पुलिस को बताया की बुधवार रात शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर उसने फांसी लगा ली।

पति से हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जहां महिला के पति ने बताया की रात में पत्नी ने गुस्से में कहा था की मैं मरकर दिखा दूंगी, जिस पर पति ने कहा था कि हां मर जाना। बृहस्पतिवर सुबह महिला का पति घर से काम पर चला गया।

इस बीच पत्नी ने फांसी लगा दी। एसओ पल्लवपुरम अविनाश कुमार का कहना है की महिला के मायके पक्ष को जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तहरीर आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।