किशनी : रूबी का कहना है कि ऐसी स्थिति में अब घरवालों के पास भी नहीं जा सकती। वह थाने पहुंची तो कोई सहयोग नहीं किया गया। उसके पास पति के साथ की कई फोटो भी हैं।

अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने के बाद युवती को पति ने पहचानने से मना कर दिया। घरवालों के पास भी वह वापस नहीं जा सकती। जिस वजह से न्याय के लिए थाने चौकी के चक्कर लगा रही है। पुलिस पर भी सहयोग न किए जाने का आरोप लगाया है।

मैनपुरी स्थित थाना क्षेत्र के गांव कुतूपुर निवासी रूबी ने बताया कि एक साल पूर्व कस्बा निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। तभी से वह पति के साथ रह रही थीं। बताया कि 12 फरवरी 2024 को पति उन्हें बिना कोई जानकारी दिए घर से चले गए। वह हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। पति की बात ससुराल वालों से रोजाना फोन पर होती है, लेकिन ससुरालीजन उन्हें पता नहीं बता रहे हैं। जबकि उनको मालूम है कि पति कहां पर है।

पति के गांव में आने की जानकारी होने के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने पहचानने से इनकार कर दिया। ससुरालीजन अब उन्हें घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। रूबी का कहना है कि ऐसी स्थिति में अब घरवालों के पास भी नहीं जा सकती। बृहस्पतिवार को वह थाने पहुंची तो कोई सहयोग नहीं किया गया। उसके पास पति के साथ की कई फोटो भी हैं। न्याय के लिए वह थाने के चक्कर लगा रही है।