नई दिल्ली. आजकल लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपको आसानी से मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। मोबाइल की मदद से कॉल करने से लेकर कई अन्य काम बेहद आसानी से और कम समय में हो जाते हैं। आपके मोबाइल में इंटरनेट और एप होने चाहिए, इसके बाद आप किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं। जैसे- व्हाट्सएप। इसके जरिए आप मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल तक कर सकते हैं। लगभग हर कोई व्हाट्सएप पर है और इसका इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन व्हाट्सएप चलाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना हमारी एक छोटी सी गलती या लापरवाही के कारण हमारा बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप
1. अगर आप व्हाट्सएप यूजर हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप अनजाने लिंक्स से सावधान रहें। आपको गलती से भी इन लिंक्स पर क्लिक नहीं करना है। इन पर क्लिक करने के बाद ये आपके मोबाइल को हैक करके आपको ठगने का काम करते हैं।
2. लोगों को व्हाट्सएप के जरिए ठगा जा सके, इसके लिए जालसाज यूजर्स को कई आकर्षक ऑफर्स के फर्जी लिंक देते हैं। आपको यहां अपनी कोई भी गोपनीय या अन्य जानकारी नहीं देनी है। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं
3. आजकल काफी संख्या में लोग व्हाट्सएप से जुड़े हैं, और कई लोग अनजाने लोगों के मैसेज के भी जवाब देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि ये लोग आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगा दें।
4. अगर आपको कोई भी सर्वे भरने के लिए कहता है या कोई क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए कहता है। तो आपको ऐसा नहीं करना है। दरअसल, ये जालसाजों की तरकीब होती है, जिससे वो आपकी जानकारी चुराकर आपको ठग लेते हैं।